पेट्रोल पंप की फ्री सेवाएं। हम में लगभग सभी लोगों का पेट्रोल पंपों पर आना जाना लगा रहता है क्योंकि हम अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलाने के लिए पेट्रोल पंप पर ही जाते है मगर क्या आपको पता है कि पेट्रोल पंप के मानक क्या है और पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए कौन कौन सी सुविधाएं बिल्कुल फ्री है। यदि आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आज हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली बिल्कुल फ्री सेवाओं के बारे में आपको बताते है।
Oppo के इस फोन ने मचाया धमाल, शानदार कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली बिल्कुल फ्री सेवाएं
- पेट्रोल पंप पर टायर में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है।
- ईंधन भरते समय गाड़ियों की विंडशील्ड यानी आगे का कांच साफ करने की सुविधा मुफ्त दी जाती है।
- कर्मचारी इंजन ऑयल का लेवल चेक करते हैं, यह सेवा भी फ्री होती है।
- कार/टू-व्हीलर पर हल्की धूल साफ करने की सेवा भी फ्री होती है कुछ पंपों पर।
- हर पंप पर पीने के साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
- ग्राहकों के लिए शौचालय की सुविधा फ्री और साफ-सुथरी होनी चाहिए।
- बैटरी का लेवल चेक करने और बैटरी में डिस्टिल्ड वॉटर डालने की सेवा भी अधिकतर जगह फ्री होती है।
- हर पंप पर उपभोक्ता शिकायत रजिस्टर व टोल फ्री नंबर उपलब्ध होना चाहिए।
बेरोजगारी के दर्द पर धंधा, निघासन में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री बेनकाब।। VIDEO
यदि पेट्रोल पंप पर आपको ये सेवाएं नहीं मिलती है या फिर इन सेवाओं के बदले पेट्रोल पंप पर आपसे कोई सेवा शुल्क लिया जाता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते है। जिससे पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।
कौन होगा यूपी का अगला मुख्य सचिव या मनोज कुमार सिंह को मिलेगा सेवा विस्तार?









