रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र ‘दीप’
लखनऊ। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी भारत ही नहीं, विश्व के प्रसिद्ध ज्योतिषी, वास्तु शास्त्री, समुद्र शास्त्र एवं फलित ज्योतिष के विशेषज्ञ हैं। वे भारतीय टेलीविजन जगत के विख्यात व्यक्तित्व हैं। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी के विषय में टिप्पणी करने वाले न्यूज चैनलों एवं डिजिटल चैनलों के कुछ कर्मी अल्पज्ञानी और कुछ अज्ञानी हैं। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी टीवी जगत में इनके जन्म से पहले से ही सक्रिय हैं। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी पर टिप्पणी करने के लिए भी ‘योग्यता’ होनी चाहिए।
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी ने डॉ. स्मिता मिश्र के चुनाव परिणाम के विषय में कभी कोई टिप्पणी या भविष्यवाणी नहीं की। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी ने सार्वजनिक रूप से डॉ. स्मिता मिश्र के पक्ष में वोट देने का आग्रह या अपील भी नहीं की।
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी ने अपने ज्ञानबल, तेजबल और साधनाबल का लेशमात्र भी उपयोग डॉ. स्मिता मिश्र के एमएलसी चुनाव में नहीं किया। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी अपने तेजबल का एक ‘कोटि-अंश’ किसी के प्रारब्ध के साथ जोड़ दें, तो उसके लिए एमएलसी क्या, सीएम का पद पाना भी सुलभ हो सकता है।
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी ‘महामहोपाध्याय’ हैं। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी के ज्ञानबल, तेजबल और साधनाबल का निवेश विश्वहित में निहित है। आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी के अध्यात्म के इस रहस्य को कोई ‘समाधिस्थ’ ही जान सकता है।
डॉ. स्मिता मिश्र के एमएलसी चुनाव परिणाम को आधार बनाकर आचार्य पंडित इंदु प्रकाश मिश्र जी पर टिप्पणी करने वाले अबोध हैं। ईश्वर सभी को क्षमा करें और सुबुद्धि प्रदान करें।
ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
राज्य सिविल सेवा से IAS और अब ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव, जानिए अरुण कुमार की पूरी कहानी।

















