विकास भवन सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसान समय से पहुंचकर ई-लॉटरी में करें प्रतिभाग।
लखीमपुर खीरी। कृषि विभाग की विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का चयन 3 नवंबर 2026 को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलईसी) के समक्ष चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।
कृषि विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू सहित अन्य कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाने हैं। इसके लिए लाभार्थियों का चयन विभागीय पोर्टल पर ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, खाते में पैसा आया या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक।
ई-लॉटरी की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से विकास भवन सभागार, लखीमपुर खीरी में संपन्न होगी। कृषि विभाग ने उन सभी किसान भाइयों से निर्धारित तिथि और समय पर सभागार में उपस्थित रहने की अपील की है, जिन्होंने संबंधित योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है।
चयनित किसानों के लिए बिल और फोटो अपलोड करना अनिवार्य
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 3 नवंबर 2026 तक ई-लॉटरी में चयनित सभी लाभार्थियों को विभागीय पोर्टल और यूपी यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर कृषि यंत्र का बिल, यंत्र की फोटो तथा अन्य आवश्यक अभिलेख अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर लाभार्थियों को आगे परेशानी हो सकती है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे ई-लॉटरी की निर्धारित तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि चयन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
लखीमपुर खीरी में अरनव चक्रवात का असर! बदला मौसम का मिजाज, अचानक गिरा तापमान।

















