लखीमपुर खीरी। जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई पुलिस उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और मा० न्यायालय सुरक्षा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में मैगलगंज, खीरी, हैदराबाद और मितौली थानों के साथ न्यायालय सुरक्षा की तैनाती शामिल है।
नई तैनाती के तहत उपनिरीक्षक कालीचरण यादव, गुलाब चन्द्र पाण्डेय और अशोक कुमार सिंह को मा० न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। वहीं, दयाराम और प्रवीण कुमार तिवारी को थाना मैगलगंज, राधेकृष्ण पाण्डेय और प्रेमनारायण पाण्डेय को थाना खीरी, मो० इस्लाम को थाना हैदराबाद तथा अर्जुन कुमार को थाना मितौली में तैनाती दी गई है।
यूपी के किसानों को 6% ब्याज पर मिलेगा 6 लाख रुपये तक का ऋण, आवेदन का मौका।
पुलिस उपनिरीक्षकों की तबादला सूची नीचे देखें।
| क्र.सं. | नाम व पदनाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | उ0नि0 ना0पु0 श्री कालीचरण यादव | पुलिस लाइन | मा0 न्यायालय सुरक्षा |
| 2 | उ0नि0 ना0पु0 श्री गुलाब चन्द्र पाण्डेय | पुलिस लाइन | मा0 न्यायालय सुरक्षा |
| 3 | उ0नि0 ना0पु0 श्री दयाराम | पुलिस लाइन | थाना मैगलगंज |
| 4 | उ0नि0 ना0पु0 श्री पुष्कर वर्मा | पुलिस लाइन | प्रभारी कवच आउटपोस्ट, थाना चन्दन चौकी |
| 5 | उ0नि0 ना0पु0 श्री धनन्जय शुक्ला | पुलिस लाइन | प्रभारी चौकी भीखमपुर, थाना मितौली |
| 6 | उ0नि0 ना0पु0 श्री राधेकृष्ण पाण्डेय | पुलिस लाइन | थाना खीरी |
| 7 | उ0नि0 ना0पु0 श्री प्रेमनारायण पाण्डेय | पुलिस लाइन | थाना खीरी |
| 8 | उ0नि0 ना0पु0 श्री प्रवीण कुमार तिवारी | पुलिस लाइन | थाना मैगलगंज |
| 9 | उ0नि0 ना0पु0 श्री मो0 इस्लाम | पुलिस लाइन | थाना हैदराबाद |
| 10 | उ0नि0 ना0पु0 श्री अशोक कुमार सिंह | पुलिस लाइन | मा0 न्यायालय सुरक्षा |
| 11 | उ0नि0 ना0पु0 श्री अर्जुन कुमार | पुलिस लाइन | थाना मितौली |

















