निघासन खीरी। शुक्रवार को कस्बे के गौतम बुद्ध डिग्री कालेज में समाजवादी पार्टी द्वारा मान्यवर कांशीराम की पुण्य तिथि मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने की। मान्यवर कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि कांशीराम जी ने जीवन पर्यंत कमजोर, शोषित, दलित व पिछडो़ के लिये संघर्ष किया। इनका जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपण रूपनगर जिले के खवासपुर गांव में हुआ था। इन्होंने रोपड़ से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इन्होंने पुणे में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में अधिकारी रूप में काम किया। उसके बाद लोकसभा सदस्य भी रहे और बसपा की स्थापना की। इनकी मृत्यु 9 अक्टूबर 2006 को नई दिल्ली में हो गयी। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष भण्डारी यादव ने किया। इस दौरान आरिफ खान, मनोज वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, संदीप यादव, कमल यादव, लेखराम भाष्कर, मनोज गौतम, राममूर्ति राज, ध्रुव यादव, विपिन वर्मा, अरशद, पुष्पेंद्र, मक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निघासन में सपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि, संघर्ष और विचारों को किया याद।

















