लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

महंगाई के दौर में सरकार का बड़ा तोहफा, गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, February 13, 2026 10:51 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तरप्रदेश अधिकांश किसान गन्ने की खेती पर निर्भर है और गन्ने की खेती को ही प्रथम वरीयता देते है। जिसके चलते गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है और समय समय पर किसान सरकार से गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी की मांग भी करते है।
लेकिन अब गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से यूपी के लाखों गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी कमाई में वृद्धि होगी।

गन्ना खेती में बदलाव की तैयारी, समिति अध्यक्षों को दी जा रही आधुनिक उर्वरक तकनीक की जानकारी।।

योगी सरकार के इस निर्णय के बाद अब सामान्य प्रजाति, अगेती और अन्य किस्मों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिल सकेगा। लंबे समय से किसान गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। बढ़ती लागत, खाद-बीज, मजदूरी और सिंचाई खर्च को देखते हुए यह निर्णय किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मूल्य वृद्धि से अन्नदाताओं का मनोबल बढ़ेगा और गन्ना उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे चीनी मिलों को भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं गन्ना किसानों का मानना है कि सरकार ने मात्र 30 रुपए गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को झूठा दिलासा दिया है। जबकि हकीकत यह है कि प्रति वर्ष गन्ने की लागत में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हो जाती है। इससे उन्हें कम उत्पादन होने पर काफी घाटा भी झेलना पड़ता है। जिसके चलते बीते वर्षों में देखा जाए तो अधिकांश किसान गन्ने की खेती को छोड़कर अन्य खेती की और रुख कर दिया है।

फॉरेस्ट अफसर बनने के बाद भी रातों को जागकर की पढ़ाई और पीसीएस अधिकारी बनकर बढ़ाया जिले का मान।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 13, 2026

February 13, 2026

February 13, 2026

February 12, 2026

February 12, 2026

February 11, 2026

Leave a Comment