लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के डीएम रहे शैलेंद्र सिंह मंडलायुक्त आगरा से हुए सेवानिवृत्ति।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, February 2, 2026 9:40 AM

Google News
Follow Us

दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति हो गए। यह जनपद आजमगढ़ के रहने वाले है और बहुत ही विनम्र स्वभाव के है। इन्हें सीएम योगी के खास अधिकारियों में गिना जाता रहा है। शैलेंद्र कुमार सिंह काफी समय तक सूडा के निदेशक भी रहे। जिसके बाद इन्हें यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी का जिलाधिकारी बनाया गया। जहां इन्होंने लंबा कार्यकाल बिताया और सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर जनपद में विकास की गंगा बहाई। जिसके बाद इन्हें जनपद मथुरा में जिलाधिकारी के रूप भेजा जाता है वहां भी इन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया।

आखिर कौन है विधायक बृजभूषण राजपूत? जिन्होंने जलशक्ति मंत्री के काफिले को रोककर सुर्खियां बटोरी।।

यहां इनका कार्यकाल लगभग 17 महीने का रहा और इन्होंने अपने कार्यों से सरकार व जनता दोनों का दिल जीत लिया। जिसके बाद योगी सरकार ने इन्हें आगरा मंडल का कमिश्नर बना दिया। यहां श्री सिंह ने सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर ध्यान दिया साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखी।
शैलेंद्र कुमार सिंह जनपद मुरादाबाद के भी जिलाधिकारी रह चुके है। पीसीएस से चयनित होकर प्रमोशन पाकर आईएएस बने शैलेंद्र कुमार सिंह को लंबा प्रशासनिक अनुभव था जिसके चलते इन्होंने सरकार की कई योजनाओं को लेकर धरातल पर कार्य किया। 31 जनवरी 2026 को शैलेंद्र कुमार सिंह आगरा मंडलायुक्त से सेवानिवृत्ति हो गए। शनिवार शाम को कमिश्नरी सभागार में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह को विदाई दी गई। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर आयुक्त मंजूलता, अपर आयुक्त राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईएएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मंडलायुक्त का चार्ज दिया। आगरा मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में नागेंद्र प्रताप को भेजा गया है।

योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस में 06 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नागेन्द्र प्रताप बने आगरा के मंडलायुक्त।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment