लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

IIFA 2025 का धमाकेदार आगाज, CM भजनलाल बोले- हम भाग्यशाली हैं कि IIFA जयपुर में है…

By: admin

On: Sunday, March 9, 2025 5:28 PM

IIFA 2025
Google News
Follow Us

बॉलीवुड के सबसे बड़े इवेंट आईफा अवॉर्ड्स 2025 का आगाज राजस्थान की राजधानी जयपुर में भव्य समारोह के साथ हो गया है। 8 से 9 मार्च तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, नोरा फतेही, करण जौहर और श्रेया घोषाल जैसी कई हस्तियां शामिल होंगी।

स्टेज पर शाहिद-करीना का खूबसूरत मोमेंट

IIFA के मंच पर करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक खास लम्हा चर्चा में है। करीना को स्टेज पर शाहिद को गले लगाते हुए देखा गया, जिससे फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गईं।

आज होगा IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स का आयोजन

आज यानी 8 मार्च को IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स का आयोजन होगा, जिसे अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी होस्ट करेंगे। वहीं, 9 मार्च को ग्रैंड फिनाले में करण जौहर और कार्तिक आर्यन मंच संभालेंगे।

राजस्थान को मिलेगा टूरिज्म का बढ़ावा

इस बार IIFA की मेजबानी राजस्थान कर रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि IIFA जयपुर में हो रहा है। इससे राजस्थान को एक अलग पहचान मिलेगी और कॉन्सर्ट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।”

राजस्थान बना फिल्मों की शूटिंग का हॉटस्पॉट

सीएम भजनलाल ने यह भी बताया कि पिछले एक साल में 150 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग राजस्थान में हुई है। उन्होंने कहा, “चितौड़गढ़ किले पर फिल्माया गया ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ आज भी लोगों की जुबान पर है।”

IIFA 2025 का ग्रैंड फिनाले होगा धमाकेदार!

9 मार्च को करण जौहर और कार्तिक आर्यन की होस्टिंग में IIFA का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। इस इवेंट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 30, 2026

October 26, 2026

October 22, 2026

October 16, 2026

October 14, 2026

October 8, 2026

Leave a Comment