लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(03/10/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, October 3, 2025 8:08 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल

मेष: घर के बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिकनिक पार्टियों में प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक दृढता से निर्णय लेकर कार्य करने चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय श्रेष्ठ है। बिगड़े काम बनेंगे।

वृष: सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार में उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। कुसंगति व विवादों से बचें। वाणी में संयम रखें। लेनदेन में सावधानी रखें। बुजूर्गों के अनुभव का लाभ उठाएं, उनका आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें।

मिथुन: व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक चिंता बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी। पारिवारिक व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज से बचें। शत्रु परास्त होंगे। कारोबार में रूकावट आने से मन विचलित रहेगा। कार्य अधिक रहेगा।

छात्रा छाया वर्मा को बनाया गया एक दिन का खीरी थाना प्रभारी, फरियादियों की सुनी समस्याएं।।

कर्क: ईश्वर के प्रति आस्था बढेगी। आय में कमी से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। धैर्य से काम लें। विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजूर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की संभावना है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें।

सिंह: नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा। प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। मान सम्मान मिलेगा। धर्म के प्रति रूचि रहेगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा। कानूनी अडचनें दूर होंगी, मामले आपके पक्ष में हल होगे। वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक क्रोध ना करें।

कन्या: आज का दिन मध्यम फलदायी है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रही है समस्या समाप्त होगी, लेकिन परिस्थितियों के कारण आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, मन लगाकर मेहनत करें सफलता प्राप्त होगी।

जब बापू की प्रतिमा पर फूट-फूटकर रोए थे सपाई, टॉप ट्रेडिंग पर चल रहे ये वीडियो।।

तुला: भागदौड अधिक करने के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें, खानपान पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उन्हें नए अवसर मिलेंगे। नई व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी। वाणी से विशेष सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल होगी लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें, शांति रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार में उन्नति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

धनु: नेत्र पीडा संभव है। स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। भेंट व उपहार प्राप्त हो सकते हैं। मिलनसार प्रवृत्ति से जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। परोपकार से मानसिक सुख मिलेगा। व्यवसाय ठीक रहेगा। कर्ज से बचें। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करें।

नंदी महाराज के साथ अमानवीय क्रूरता, गाड़ी चढ़ाकर ले ली जान।।

मकर: शारीरिक रूप से स्वयं को थका हुए महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक बनेगी। फालतू खर्च के कारण जीवनसाथी से मतभेद। धैर्य रखें, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

कुंभ: मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। अजनबियों पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। कानूनी अडचनें दूर होंगी। मानसिक शांति रहेगी।

मीन: राजनीति में बढ़ते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षक वर्ग की आय में वृद्धि के आसार। क्रोध से बचें, अन्यथा विवाद में फंस सकते है। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बुजूर्ग की सहायता से व्यापार में वृद्धि। जिनसे दूरियां बन रही थी उनसे संपर्क बन सकता है।

ईसानगर में सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़, अभद्र पोस्ट वायरल होते ही मचा हंगामा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment