आज का राशिफल
मेष: सही क्षेत्र में निवेध करेंगे, बिगड़े काम बनेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होगा। समाज में’ मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से लाभ व सहयोग मिलेगा।
वृष: विद्यार्थी वर्ग के लिए लाभदायक समय है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभदिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसत्र्ता से व्यतीत होगा।
मिथुन: व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहु चाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी।
गायत्री शक्तिपीठ के आह्वान पर उमड़ा जनसैलाब, रक्तदान शिविर में 52 दानवीरों ने दिया योगदान।।
कर्क: विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठोक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे।
सिंह: दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभहोगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलाने से काम की व्यस्तता बढ़ेगी। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।
गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी शिकायतें।।
तुला: जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढ़ने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक: अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। भिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं।
धनु: दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे।
उधार चुकाने के डर से हुई हैवानियत, युवक ने मासूम भाई की ली जान।।
मकर: रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है, लाभ मिलेगा। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यधा भविष्य में परेशानी उठानी पड़ेगी। आय स्थिर रहेगी।
कुंभ: आय व्यय बराबर रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच समझ कर निवेश करें। विद्याधों वर्ग में आलस्य रहेगा। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। पत्नी व संतान सुख मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होगी।
मीन: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के सौदे हाथ में आऐंगे। उधार व्यवहार से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। वाणी व स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
प्रदेश सरकार अलर्ट: बारिश से प्रभावित गन्ना फसल पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर, एडवाइजरी जल्द




