लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(10/08/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 10, 2025 8:38 AM

Google News
Follow Us

मेष: जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के विवाह संबंध बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से मेहमानों का आगमन रहेगा। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

वृषभ: धन के आगमन से मन वृषभ में अत्यंत प्रसन्नता बनी रहेगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सप्ताह में किसी शुभमांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन: मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी प्रतियोगिता में सफलता के समाचार मिलेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

रक्षाबंधन पर्व पर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, मासूम की मौत, दो गंभीर।।

कर्क: ग्रहों की स्थिति मानसिक तनाव दे सकती है, परंतु अध्यात्म के बल से उससे मुक्ति मिल सकती है। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: प्रारंभ में पराक्रम में कमी महसूस हो सकती है, परंतु फिर सब ठीक हो जाएगा। घर में बहन-भाइयों का आगमन होगा। माताजी से धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे अत्यंत हर्ष की भावना जागृत होगी।

कन्या: सिरदर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है, जिससे कामकाज में रुकावट संभव है। आपकी मधुर वाणी परिवार में सभी को प्रभावित करेगी, जिससे सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में धन लाभ होगा।

तुला: ग्रहों का गोचर अनायास धन व्यय करवा सकता है, जिससे तनाव और मन में विचलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।

मुरली वाले हौसला को फिर से कोबरा सांप ने डसा इस बार कर दी ये गलती।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ने से गौरव की अनुभूति होगी। धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहेगा, जिससे कार्यों में उत्साह रहेगा। किसी धर्म-कर्म के कार्य में धन व्यय करेंगे, जिससे समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

धनु: धन की आवक बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी स्त्री वर्ग से धन लाभ के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अचानक हुए धन व्यय से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन सप्ताहांत तक राहत महसूस होगी।

मकर: स्थानांतरण या व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का विश्वास और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। सप्ताह के मध्य में मित्रों से मुलाकात या यात्रा संभव है। तनाव से बेचैनी हो सकती है।

कुंभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य कुभ का विशेष ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता संभव है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं पर विजय मिलने से वर्चस्व बढ़ेगा। सप्ताहांत में रुका हुआ धन मिल सकता है।

मीन: संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कभी-कभी जीवन व्यर्थ-सा प्रतीत होगा, परंतु जल्द ही यह भावना बदल जाएगी। कार्यक्षेत्र में महिला उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

खेती किसानी:- किसान ने उगाया 14 फीट लंबा गन्ना उसके बाद सीढ़ी लगाकर बांधा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment