लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, April 8, 2026 10:02 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों तक शिक्षामित्रों के अधिकारों की अनदेखी की और उनका हक मारने का काम किया। अब जब चुनाव नजदीक हैं, तब सरकार सहानुभूति दिखाने का प्रयास कर रही है।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाया गया मानदेय भी सपा सरकार के समय दिए जा रहे मानदेय से करीब 22 हजार रुपये कम है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं और सरकार की नीतियों से उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित शिक्षामित्र भी पीड़ित वर्ग में आते हैं, इसलिए वे ‘पीडीए’ के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।
सपा प्रमुख ने शिक्षामित्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके बुरे दिन जल्द समाप्त होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीडीए की सरकार बनने पर शिक्षामित्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

एक साथ दर्जनों गिद्धों की मौत से हड़कंप, पर्यावरण के लिए बुरा संकेत।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment