लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

संघर्ष की मिसाल, किसान का बेटा पहुंचा सचिवालय बना समीक्षा अधिकारी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, April 7, 2026 7:17 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक निघासन के ग्राम अदलाबाद निवासी डॉ. मंगल सिंह यादव का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से समीक्षा अधिकारी पद पर सचिवालय, लखनऊ के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
डॉ. मंगल सिंह यादव एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पैकरमादीन यादव खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े मंगल सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके परिवार में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं का वातावरण रहा है, जिसका उन्हें निरंतर लाभ मिला।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा जिला पंचायत इंटर कॉलेज, निघासन से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी में परास्नातक तथा सीएसआईआर, लखनऊ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। शैक्षणिक क्षेत्र में तीन वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले मंगल सिंह ने सिविल सेवा की तैयारी के दौरान लगातार संघर्ष किया और कभी हार न मानने के जज्बे के साथ यह सफलता अर्जित की।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, परिवार के बुजुर्गों तथा खास तौर पर अपने ताऊ और परिजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम पाया।
गौरतलब है कि उनके परिवार में पहले से ही कई सदस्य विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जिससे गांव और क्षेत्र में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का माहौल बना हुआ है।
वर्तमान में पैकरमादीन के घर में कुल 10 लड़के सरकारी नौकरी में है। जिसमें सर्व प्रथम डॉ राजेंद्र कुमार जीआईसी प्रिंसिपल है। उसके बाद डॉ मंगल सिंह समीक्षा अधिकारी, उसके बाद डॉ श्याम सिंह यादव प्रोफेसर है। उसके बाद चार अध्यापक रूप सिंह यादव, दिवाकर यादव, राजेश यादव, सौरभ सिंह यादव बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नियुक्त है। उसके बाद ई. गौरव यादव लखनऊ में विद्दुत विभाग में जूनियर इंजीनियर है। तथा प्रवीन यादव, प्रशांत यादव, पंकज यादव व धीरज यादव विभिन्न मल्टिनेशनल कंपनियों में अच्छे वार्षिक पेकेज में बतौर इंजीनियर अपनी सेवाएं दे रहें है।

यूपी के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment