रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। रविवार को खीरी एसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने इंस्पेक्टर निघासन महेश चंद का ट्रांसफर कर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है।
सोमवार को थाना निघासन में इंस्पेक्टर महेश चंद का विदाई समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किया गया। लगभग 17 माह के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसकी सराहना स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने की।
विदाई समारोह में व्यापार मंडल निघासन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग थाना परिसर पहुंचे और इंस्पेक्टर महेश चंद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही तथा अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाई गई।
इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक, संतोष वर्मा, बलदेव सिंह, रिजवान आलम, हरबिलास शर्मा, सरवन गुप्ता, अरमान आलम के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
17 माह का शानदार कार्यकाल, व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई।।





























