लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल और बड़ी उपलब्धियों के साथ यादगार रहा इंस्पेक्टर महेश चंद का 17 माह का सफल कार्यकाल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 23, 2026 10:02 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। रविवार को एसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने कई थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के तबादले किए है। तबादले की लिस्ट में थाना निघासन, पढ़ुआ, सिंगाही, शारदानगर, मैगलगंज, फरधान, मझगई के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों का नाम शामिल है। इन सब में थाना निघासन के इंस्पेक्टर महेश चंद का सबसे लंबा कार्यकाल रहा। विभागीय जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर महेश चंद 58 वर्ष के है और ऐसे में सरकार का आदेश है कि 58 प्लस आयु के लोगों को चार्ज न दिया जाए क्योंकि इस उम्र में शरीर ज्यादा कार्य करने के अनुमति नहीं देता मगर महेश चंद ने इस उम्र में भी निघासन में अपने शानदार कार्यकाल से ये साबित कर दिया कि उम्र से कुछ नहीं होता अगर हौसला बुलंद है। इंस्पेक्टर महेश चंद को थाना निघासन कोतवाल से मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।

थाना निघासन में 17 माह का शानदार कार्यकाल

इंस्पेक्टर महेश चंद का थाना निघासन में 17 माह का कार्यकाल क्षेत्रवासियों के लिए यादगार रहा। वे अब तक निघासन कोतवाली की कमान सबसे अधिक समय तक संभालने वाले पहले इंस्पेक्टर बने। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ कई सराहनीय कार्य किए, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहा।
इंस्पेक्टर महेश चंद की कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा नियमित गश्त रहा। वे प्रतिदिन शाम को कस्बे के प्रमुख मार्गों पर स्वयं गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते थे, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा। उनके नेतृत्व में भैंस चोरी, टप्पेबाजी और लूट जैसी घटनाओं का सफल खुलासा किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान भी वे तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराते रहे।

कुशल नेतृत्व से बड़े आयोजनों को बनाया सफल

उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि जनवरी माह में भीषण ठंड के बीच आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रही। निघासन जैसे छोटे कस्बे में आयोजित इस पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन इंस्पेक्टर महेश चंद के कुशल नेतृत्व में थाना निघासन पुलिस ने पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान के लिए गायत्री परिवार द्वारा इंस्पेक्टर महेश चंद सहित समस्त थाना स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।
इसके अतिरिक्त दिवाली, होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहार भी उनके कार्यकाल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। उनकी कार्यशैली की खास बात यह रही कि कई घरेलू विवादों में उन्होंने स्वयं हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समझौता कराने का प्रयास किया, जिससे परिवारों में पुनः एकता स्थापित हुई।
उनके स्थानांतरण के बाद सोमवार को स्टाफ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मिलकर उनके कार्यकाल की सराहना की, वहीं व्यापार मंडल निघासन के नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, तहसील महामंत्री मुन्ना खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल को सफल बताया व शुभकामनाएं दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इंस्पेक्टर महेश चंद ने अपने व्यवहार, सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली से जनता का विश्वास जीता।

एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस निघासन, पढ़ुआ व सिंगाही सहित कई थानों के कोतवाल बदले।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment