रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद की एसपी डॉ0 ख्याति गर्ग ने कई लगभग 1 दर्जन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए है। इस ट्रांसफर की कड़ी में कई लंबे समय से तैनात प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है।
राजा राज राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी से भेंट कर फिर से उठाया निघासन क्षेत्र में बाढ़ का विषय।।
इंस्पेक्टर विवेक कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना पढ़ुआ से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगाही से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर महेश चंद प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन से प्रभारी मीडिया सेल, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली सदर से प्रभारी निरीक्षक थाना पढुआ, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान से प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगाही, इंस्पेक्टर अवधराज सिंह सेंगर थाना साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन, इंस्पेक्टर राजू राव प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई से प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान, इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पंकज चौकी प्रभारी खजुरिया से थानाध्यक्ष मझगई व सब इंस्पेक्टर बृजमोहन बनमाली थाना कोतवाली सदर से थानाध्यक्ष शारदानगर बनाए गए।































