पलिया (खीरी)। जनपद लखीमपुर खीरी की पलिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले विधायक रोमी साहनी ने पलिया दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स के चौड़ीकरण तथा पलिया हाईवे पट्टी तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सड़कें मजबूत और चौड़ी होना बेहद जरूरी है। इस कार्य के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।
इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
नए तेवर व अलग अंदाज में लांच हुआ HONDA की यह कार, शानदार फीचर्स व धांसू लुक।



























