लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर पलिया में बैठक, तैयारियों को लेकर विधायक रोमी साहनी ने दिए निर्देश।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, March 12, 2026 12:24 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। आगामी मानसून के मद्देनज़र संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विधानसभा पलिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलिया क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं बाढ़ से बचाव के लिए की जाने वाली तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार निरंजन, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता गजेंद्र वर्मा तथा जूनियर इंजीनियर कुंदन लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पलिया व आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए किए जाने वाले कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
इस दौरान गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पलिया क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने नक्शा देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि तटबंधों की मजबूती, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पलिया विधायक रोमी साहनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

लखीमपुर खीरी में 1407 आंगनबाड़ी सहायिका पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी, जल्द जारी होगी अंतिम सूची।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment