लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सहायकाओं की नियुक्तियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1407 पदों पर भर्ती होनी है। योग्यता सूची के आधार पर सहायिकाओं का चयन होगा। इसमें संबंधित ग्राम पंचायत की ही महिला का आवेदन मान्य होगा।
जनपद के तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ सीडीओ अभिषेक कुमार ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि निराश्रित, दिव्यांग महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 है व आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब योग्यता सूची बनाई जा रही है।
कुंभ मेले में अपनी नीली आंखों को लेकर वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी संग रचाई शादी।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने आम जनता से अपील की है किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर नंबर अधिक हैं तो चयन आपका ही होगा। किसी के बहकावे में न आएं। अगर कहीं कोई इसके नाम पर रुपयों की मांग करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर जिन लोगों ने आवेदन किया था उनमें हर आवेदन वाले केंद्र से ज्यादा नंबर पाने वाली दो अभ्यर्थियों को काउंसलिंग हेतु बुलाया गया था। जिले के हर ब्लॉक की काउंसलिंग लगभग पूरी हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में ही अंतिम सूची जारी कर सर्वाधिक नंबरों वाली आवेदिकाओ को ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा।
हालांकि मार्च में कब तक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ज्वाइन कराया जाएगा इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, पीछा कर दो चोरों को दबोचा।।



























