लखीमपुर खीरी। शहर की बाजपेई कॉलोनी निवासी सचिन वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर लखीमपुर खीरी जिले का नाम रोशन किया है। सचिन ने ऑल इंडिया रैंक 785 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बताते चलें कि मूल रूप से धौरहरा तहसील के ग्राम भठवापुर कलां निवासी सचिन वर्मा ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। खास बात यह है कि यह उनका तीसरा इंटरव्यू था, जिसमें उन्होंने आखिरकार सफलता का मुकाम हासिल कर लिया।
मजदूरी पर टिका था चूल्हा, बेटे की मौत से बिखरा परिवार मगर होली पर निघासन पुलिस ने दिखाई मानवता।।
सचिन की प्रारंभिक शिक्षा लखीमपुर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से बीए प्रोग्राम में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
सचिन के पिता जगदीश वर्मा किसान हैं, जबकि माता रमा वर्मा गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले सचिन ने कठिन परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
सचिन ने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय प्रताप चंद्र वर्मा, जो सेवानिवृत्त बीडीओ थे, का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य सिविल सेवा में जाए। बाबा के उसी सपने को साकार करने की प्रेरणा से उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा और अंततः सफलता प्राप्त की।
सचिन की सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गुमशुदा नाबालिग का शव मिलने के 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।।
























