लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आबादी में पहुंचा जंगल का मेहमान जिसे देख गांव में जुटी भीड़, वनविभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, March 5, 2026 4:20 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। जंगल से भटककर एक हिरन गुरुवार की सुबह अचानक गांव भैरमपुर में घुस आया, जिससे गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक गांव की गलियों में हिरन को दौड़ता देख लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ग्रामीणों ने दूरी बनाकर उसे देखने की कोशिश की, जबकि कई लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए।

मजदूरी पर टिका था चूल्हा, बेटे की मौत से बिखरा परिवार मगर होली पर निघासन पुलिस ने दिखाई मानवता।।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सबसे पहले हिरन को गांव के किनारे देखा। इसके बाद वह गलियों में घुसकर इधर-उधर दौड़ने लगा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हिरन को सुरक्षित पकड़ लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वन क्षेत्र बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संभवतः हिरन भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया था। टीम ने हिरन को सुरक्षित पकड़कर स्वास्थ्य की जांच की, जिसके बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया।
इस घटना के दौरान किसी भी ग्रामीण के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव में हिरन के आने की खबर से काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और ग्रामीणों में इसको लेकर चर्चा का विषय बना रहा।

होली की खुशियां मातम में बदली, रूकुंदीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 5, 2026

March 5, 2026

March 4, 2026

March 4, 2026

March 2, 2026

March 2, 2026

Leave a Comment