लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मजदूरी पर टिका था चूल्हा, बेटे की मौत से बिखरा परिवार मगर होली पर निघासन पुलिस ने दिखाई मानवता।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, March 4, 2026 8:12 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना निघासन क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।
थाना निघासन क्षेत्र के गांव मटैहिया में रहने वाले लक्ष्मण का परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। हालात इतने खराब हैं कि जिस दिन लक्ष्मण मजदूरी पर न जाए, उस दिन घर का चूल्हा तक नहीं जलता। उनकी पत्नी एक हाथ से विकलांग हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं।
कुछ ही दिन पहले इलाज के अभाव में लक्ष्मण के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। परिवार अभी इस गहरे सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि होली का त्योहार आ गया। बच्चों की निगाहें हर पल दरवाजे की ओर टिकी रहती थीं, मानो कोई उनकी सूनी होली में भी रंग भर दे।

होली की खुशियां मातम में बदली, रूकुंदीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।।

इसी बीच बुधवार को थाना निघासन के कोतवाल महेश चंद के निर्देश पर झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह गरीब लक्ष्मण के घर पहुंचे। पुलिस को देख पहले तो परिवार घबरा गया, लेकिन जब मदद का उद्देश्य पता चला तो मायूस चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए राशन सामग्री और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही बच्चों को पिचकारी और गुलाल भी दिया। रंग और पिचकारी पाकर बच्चों के चेहरे पर लंबे समय बाद सच्ची खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस मानवीय पहल से अब लक्ष्मण का परिवार भी होली का त्योहार हंसी-खुशी मना पाया। यह पहल न सिर्फ मदद है, बल्कि समाज के लिए एक संदेश भी है कि त्योहार की असली खुशी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है।

होली पर्व पर पुलिस अलर्ट, निघासन के प्रमुख मार्गों पर कोतवाल ने सम्पूर्ण स्टाफ के साथ निकाला फ्लैग मार्च।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 4, 2026

March 4, 2026

March 2, 2026

March 2, 2026

March 1, 2026

March 1, 2026

Leave a Comment