रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। पीएम श्री संविलियन विद्यालय पचपेड़ी में तैनात शिक्षक मनीष वर्मा सहायक अध्यापक पचपेड़ी एवं संदीप चौरसिया सहायक अध्यापक मटाहिया के ट्रांसफर पर संयुक्त रूप से विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश यादव ने दोनों शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों शिक्षकों ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी अपने प्रिय शिक्षकों को गिफ्ट एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
लंबे इंतजार के बाद घोषणा, अरविंद गुप्ता बने लखीमपुर खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष।।
विदाई के दौरान बच्चों के साथ दोनों अध्यापकों की भी आंखे भरी नजर आई।इस दौरान विद्यालय परिसर भावुक क्षणों से भर गया और सभी ने नम आंखों से दोनों शिक्षकों को विदाई दी।
अपने संबोधन में ट्रांसफर किए गए दोनों शिक्षकों ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों के स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नए कार्यस्थल पर भी पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
ज्ञात हो कि मनीष वर्मा का स्थानांतरण उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़री, और संदीप जी का गंगाबेहर ब्लॉक फूलबेहड़ में हुआ है।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, विजय कुमार, हिमांशु चौरसिया, वेदप्रकाश, ममता शुक्ला, कौशल किशोर, संदीप, निर्मल चतुर्वेदी, कुलश्रेष्ठ, पूर्व एनपीआरसी विद्यानारेश लोधी, शिक्षक वैभव पांडे सहित ब्लॉक मंत्री अभिषेक कुमार, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मनोज कुमार के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिन्होंने अपने सामने ही बेटों को सियासत की उड़ान भरते देखा, ऐसे नेताओं को भला कौन नहीं जानता?

























