लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

योगी सरकार ने तीन आईएएस व तीन पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, February 28, 2026 10:13 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। योगी सरकार ने तीन आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। जिसमें अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग के साथ खाद्य प्रसंस्करण विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स राजेश कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

निघासन ब्लॉक में डीडीओ का औचक निरीक्षण, कई विभागों की व्यवस्था पर उठे सवाल।।

वहीं, राजकमल यादव को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। अपर आयुक्त (उद्योग) एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के पद पर तैनात राजकमल यादव को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
पीसीएस अधिकारियों के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर से हटाकर अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल बनाया गया है। उनके स्थान पर उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर संजय मिश्रा को ललितपुर में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ललित कुमार मिश्रा को नई तैनाती देते हुए उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर बनाया गया है।

लंबे इंतजार के बाद घोषणा, अरविंद गुप्ता बने लखीमपुर खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 28, 2026

February 28, 2026

February 28, 2026

February 27, 2026

February 26, 2026

February 26, 2026

Leave a Comment