लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन ब्लॉक में डीडीओ का औचक निरीक्षण, कई विभागों की व्यवस्था पर उठे सवाल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, February 27, 2026 10:15 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर डीडीओ गजेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लॉक निघासन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, योजनाओं के क्रियान्वयन और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की व डीडीओ ने आवास शाखा और स्थापना शाखा में फाइलों के रखरखाव की स्थिति देखी। अभिलेखों के समुचित संधारण में कमी पाए जाने पर स्थापना बाबू को कड़ी चेतावनी देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

लंबे इंतजार के बाद घोषणा, अरविंद गुप्ता बने लखीमपुर खीरी भाजपा जिलाध्यक्ष।।

इसके बाद उन्होंने एनआरएलएम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय तथा पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सीडीपीओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं एनआरएलएम के बीएमएम इंद्रभूषण उर्फ इंदु निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। एनआरएलएम से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर भी डीडीओ ने गंभीरता दिखाते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

पशु चिकित्सालय में तैनात एक सफाई कर्मचारी की निजी गाड़ी पर “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखे होने और वाहन में दवाइयां पाए जाने पर डीडीओ ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीडीओ ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ जयेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।।

जिन्होंने अपने सामने ही बेटों को सियासत की उड़ान भरते देखा, ऐसे नेताओं को भला कौन नहीं जानता?

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 27, 2026

February 26, 2026

February 26, 2026

February 26, 2026

February 25, 2026

February 25, 2026

Leave a Comment