लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

खेत में दिखा तेंदुआ, पूरे गांव में फैली दहशत तो वन विभाग ने शुरू किया सघन कांबिंग अभियान।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, February 26, 2026 7:52 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद की तहसील निघासन के दक्षिण वन रेंज लुधौरी क्षेत्र अंतर्गत कोन्हापुरवा गांव के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव से थोड़ी दूर स्थित प्यारे लाल के खेत में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई। खेत की और गए गांव वालों ने जैसे ही तेंदुए को देखा, अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में दहशत फैल गई।

जिन्होंने अपने सामने ही बेटों को सियासत की उड़ान भरते देखा, ऐसे नेताओं को भला कौन नहीं जानता?

ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा अखिलेश रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों में गस्त करते हुए पगचिह्नों की निशानदेही देखी। खेत की तलाशी के दौरान खेत में तेंदुए के पगचिह्न मिले, जिससे उसके क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। हालांकि काफी तलाश के बाद भी तेंदुआ नजर नहीं आया।
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वनविभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में चार ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके और आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
उधर, ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि खेतों में कामकाज और बच्चों की आवाजाही पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द प्रभावी कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि किसी भी संभावित अनहोनी को टाला जा सके वहीं वनविभाग ने ग्रामीणों को सावधान करते हुए खेतों में बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होने पर झुंड बना कर जाने की सलाह दी।

नाम लेकर पुकारते ही दौड़े चले आते हैं पशु, मोतीपुर में प्रधान प्रतिनिधि का पशुओं से अनोखा रिश्ता बना चर्चा का विषय।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 26, 2026

February 26, 2026

February 26, 2026

February 25, 2026

February 25, 2026

February 24, 2026

Leave a Comment