लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गौशालाओं की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी और सक्रियता बढ़ी, आखिर कौन है विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र पाण्डेय।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, February 16, 2026 1:27 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। जिंदगी जीने के कई पहलू होते है और हर इंसान अपने तरीके से अपनी जिंदगी को जीता है। उनमें से कुछ इंसान तो ऐसा कर जाते है जिन्हें हम-आप सदियों तक याद रखते है। ऐसे इंसान न सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाते है बल्कि वो मुकाम हासिल करते है जिनका लोग सपना देखा करते है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे आईएएस अधिकारी की जिनकी जहां तैनाती की जाती है वहां के लोग कार्यों के प्रति हमेशा सचेत रहते है और सरकार की नीतियों के अनुसार कार्य करते है।
हम बात कर रहे है तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय की जो इन दिनों पशु धन विभाग के विशेष सचिव है। इनकी गिनती तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में की जाती है। पशुधन विभाग में तैनाती के बाद बेसहारा पशुओं के लिए कई योजनाओं पर बल दिया। गर्मी के दिनों में गौशालाओं में बेसहारा पशुओं के लिए गर्मी से राहत हेतु वाटर कूलर व ठंड में बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद गौशालाओं में देखा जा सकता है कि बेसहारा पशुओं को गर्मी हो या ठंड सबमें राहत महसूस होती है।

फ्री फायर गेमिंग के जरिए जुड़ा दिलों का रिश्ता, गांव पहुंची विवाहिता को लेकर परिवारों में असमंजस।।

उन्नाव में रह चुके है डीएम

तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ आईएएस देवेंद्र कुमार पांडेय जनपद उन्नाव के जिलाधिकारी भी रह चुके है। जब ये उन्नाव में डीएम थे तो बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का हर दिन औचक निरीक्षण करते थे और विद्यालयों की व्यवस्था के साथ वहां के शिक्षक कितना पढ़ाई के प्रति निपुण है इसका इम्तेहान लिया करते थे। एक बार बेसिक शिक्षा विभाग के एक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान तत्कालीन उन्नाव डीएम देवेंद्र पाण्डेय ने शिक्षिका से 8वीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब पढ़ने को कहा तो वह उसे पढ़ न सकी। इसके बाद डीएम देवेंद्र पाण्डेय का पारा चढ़ गया और उन्होंने फौरन शिक्षिका पर कार्यवाही के निर्देश दे दिए। देवेंद्र पाण्डेय के ताबड़तोड़ निरीक्षण से बेसिक शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रख दी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था और आईएएस देवेंद्र पाण्डेय ने खूब वाहवाही बटोरी थी।

आईएएस देवेंद्र कुमार पांडेय के बारे में जाने

देवेंद्र पाण्डेय 2017 में पीसीएस से प्रमोशन पाकर आईएएस अधिकारी बने। इससे पूर्व में कई जिलों में एसडीएम रहे व आईएएस बनने के बाद जनपद उन्नाव के डीएम, रायबरेली के सीडीओ, निदेशक सूडा भी रह चुके है। देवेंद्र पाण्डेय मुख्यतः जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले है और इनकी खास बात यह है कि ये गरीबों और बेकसूरों पर अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते है।

लखीमपुर खीरी का एक ऐसा अनोखा फार्म जहां पत्ते खाकर कीड़े देते है करोड़ों का फायदा।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment