निघासन खीरी। व्यापार मंडल के नगर महामंत्री बलदेव सिंह द्वारा पलिया रोड स्थित उनके नवीन प्रतिष्ठान ‘श्री दशमेश ट्रेडर्स एवं लक्ष्य फर्टिलाइजर्स’ का शनिवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता तथा जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
अब नए तेवर व नए अंदाज के साथ पुनः सड़कों पर दौड़ेगी 70 के दशक की शेरनी कही जाने वाली “राजदूत” बाइक।।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष निघासन आनंद चतुर्वेदी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे नए प्रतिष्ठानों का खुलना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है और किसानों व व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है। मुख्य अतिथियों ने आशा व्यक्त की है कि यह प्रतिष्ठान गुणवत्ता और सेवा के बल पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में निघासन व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री मुन्ना खान, उषा दीक्षित, संतोष वर्मा, संगम शुक्ला, रिजवान आलम, मनोज गुप्ता, पुष्कर जायसवाल, राजकुमार वर्मा, असलम खान, चौधरी, किशु, अरमान आलम, गगन सिंह, पिंटू शर्मा, योगेश, जसपाल सिंह पल्ला एवं रणधीर सिंह सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए बलदेव सिंह को शुभकामनाएं दीं।
लखीमपुर खीरी का एक ऐसा अनोखा फार्म जहां पत्ते खाकर कीड़े देते है करोड़ों का फायदा।।

























