लखीमपुर खीरी। थाना निघासन पुलिस ने गुड वर्क करते हुए चोरी व गुमशुदा 23 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
शुक्रवार की दोपहर इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मोबाइल चोरी की लगातार प्राप्त हो रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए खाकी द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सर्विलांस से अलग-अलग जगहों से मोबाइल बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी मोबाइल स्वामियों को निघासन कोतवाली बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
प्रशासन में एक नया अध्याय, तीन महिला अफसरों के नेतृत्व में यूपी का सबसे बड़ा जिला।।























