लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

प्रशासन में एक नया अध्याय, तीन महिला अफसरों के नेतृत्व में यूपी का सबसे बड़ा जिला।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, February 6, 2026 11:05 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी में इस समय प्रशासनिक व्यवस्था की बागडोर महिला अधिकारियों के हाथों में सौंपी है, जो जनपद के लिए हर्ष की बात है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी ख्याति गर्ग और डीएफओ कीर्ति चौधरी अपने-अपने विभागों में न केवल कुशल नेतृत्व दे रही हैं, बल्कि प्रशासनिक सख्ती, पारदर्शिता और संवेदनशीलता की नई मिसाल भी कायम कर रही हैं।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल जनपद के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इन्होंने विकासखंड निघासन के सबसे अंतिम गांव चौगुर्जी जो नेपाल बार्डर से सटा है जहां पूर्व में कोई भी डीएम न तो गया है और न ही गांव के बेहतर विकास हेतु कभी कार्य किया। इस गांव को गोद लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले इस गांव तक पहुंचने के लिए पैंटून पुल बनवाया और गांव में कई बार पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना और लाइट व्यवस्था, पढ़ाई, आवास इन सब पर विशेष जोर देकर कार्य किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा से प्रशासन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

आखिर कौन है आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग? जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद का एसपी बनाया।

वहीं एसपी ख्याति गर्ग का अभी गुरुवार को ही जनपद लखीमपुर खीरी के लिए ट्रांसफर किया गया है। एसपी ख्याति गर्ग की गिनती तेजतर्रार एवं अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में की जाती है। ये कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाती हैं। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में सुधार के लिए उनके द्वारा अहम कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
डीएफओ कीर्ति चौधरी वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। अवैध कटान पर रोक, वन्यजीव संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।
जिले के तीन प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के हाथों में होने से यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ महिलाओं की भूमिका को निर्णायक और प्रभावशाली बनाने में जुटे हैं। जनपद लखीमपुर खीरी में महिला नेतृत्व न केवल प्रशासनिक मजबूती का प्रतीक बन रहा है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी है।

पलिया विधायक रोमी साहनी बने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment