लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाजार में मोबाइल टॉयलेट की मांग, व्यापार मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, February 5, 2026 8:57 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत निघासन कस्बे में शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने से आमजन, विशेषकर महिलाओं को हो रही परेशानियों को लेकर उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष निघासन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में जनहित को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो मोबाइल टॉयलेट एक झंडी रोड पर व एक ढखेरवा रोड पर उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

पलिया विधायक रोमी साहनी बने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष।

व्यापार मंडल के तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक ने बताया कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के चलते महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और बच्चों को भी असुविधा हो रही है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाजार में दो मोबाइल टॉयलेट की अति आवश्यकता है इस पर जिम्मेदार लोगों को जल्द ही निर्णय लेना चाहिए जिससे निघासन बाजार में खरीददारी या अन्य कोई कार्य हेतु महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे कोई भी आए तो उन्हें दिक्कत का सामना न करना पड़े। व्यापार मंडल ने नगर पंचायत से मांग की है कि जनहित को देखते हुए शीघ्र दो मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाए।
इस मौके पे जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, तहसील महामंत्री मुन्ना यूनीक, संरक्षिका ऊषा दीक्षित, नगर महामंत्री बलदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, अरमान आलम, हरबिलास शर्मा, मनोज गुप्ता, सोनू सिंह, असलम आदि व्यापारी मौजूद रहे।

VIVO का यह मोबाइल क्यों है इतना खास? कम दाम के साथ आपको देगा और भी प्रीमियम लुक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment