किसान सम्मान निधि/फॉर्मर आईडी। देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए मोदी सरकार ने 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ऐलान किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में आता है। जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते है वह इस धनराशि से बीज या फिर सिंचाई का कार्य पूरा कर लेते है। इसलिए किसानों के मुख से इस योजना की सराहना भी सुनी जा सकती है।
सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने निघासन में विकास को दी नई दिशा।
लेकिन अब सरकार इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों में जो अपात्र है उनकी छटनी शुरू कर दी है। इस योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए योगी सरकार सतत प्रयास कर रही है। अब ऐसे किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं जाएगी जिन्होंने फॉर्मर आईडी नहीं बनवाई है। मोदी सरकार किसानों के खातों में ₹2000 की 22वीं किस्त डालने वाली है। जिसके चलते किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फार्मर रजिस्ट्री शुरू कर दी गई है। इस प्रणाली के तहत, प्रत्येक किसान के लिए एक अद्वितीय फार्मर आईडी बनाई जाएगी। यह आईडी किसानों के लिए डिजिटल पहचान बनेगी। इसके तहत किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा भी मिलेगा। फॉर्मर आईडी के लिए आवेदन हेतु आप सभी अपने फोन से भी इसका आवेदन कर सकते है और सबसे खास बात तो यह है कि यह आवेदन बिल्कुल निःशुल्क है।
Samsung का यह फोन मार्केट में मचा रहा धमाल, लाजवाब कैमरा व धांसू लुक के साथ बना यूजर्स की पसंद।
























