लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नेशनल शूटर स्वर्ण पदक विजेता जीएस सिंह बने एनआरएआई के संयुक्त सचिव।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, December 6, 2025 9:41 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। अपने निशाने से जनपद लखीमपुर खीरी का नाम रोशन करने वाले नेशनल शूटर स्वर्ण पदक विजेता जीएस सिंह को एनआरआई का राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी इस सफलता की असल वजह उनकी मेहनत व संगठन के प्रति हमेशा जागरूक रहकर सच्ची लगन निष्ठा के साथ कार्य करना है।
बताते चलें कि नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के महासचिव और राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन खिलाड़ी जीएस सिंह को 2025-2029 कार्यकाल के लिए निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया है।

आईएएस नवनीत सहगल का प्रसार भारती चेयरमैन पद से इस्तीफा।।

जीएस सिंह के चयन को शूटिंग खेल में लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट योगदान और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को मोहाली में हुए चुनाव में जीएस सिंह निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी गठन के दौरान ओडिसा के कलिकेश सिंह देव को अध्यक्ष, मुंबई के पवन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव और गोवा के एम. भागोल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन्हीं के साथ जीएस सिंह का संयुक्त महासचिव पद पर निर्विरोध चयन होने से लखीमपुर के लिए गर्व की बात है।
जीएस सिंह अपनी सीधी बात को लेकर जनपद में एक अलग पहचान रखते है। इन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत को आजमाया लेकिन मोदी लहर के आगे इन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई मगर इनके चुनाव लड़ने से बसपा का हजारों वोटर पुनः अपनी पार्टी से जुड़ा था। जीएस सिंह गरीबों के हर सुख दुख में भी शामिल होकर उनकी हर संभव मदद करते है।

गन्ने की सूखी पत्तियाँ जलाने पर गन्ना विभाग सख्त, किसानों को खेत में ही डी-कम्पोज कर अवशेष प्रबंधन अपनाने के निर्देश।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment