लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आज का राशिफल(29/10/2025):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, October 29, 2025 7:17 AM

Google News
Follow Us

आज का राशिफल 

मेष: दिन अच्छा रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। गुरूजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें, सलाह मशविरा करने से काम आसानी से बनेंगे। रोजगार में लाभ होगा।

वृष: जल्दबाजी में किये काम नुकसान दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा कर कार्य प्रारंभ करें, सफलता प्राप्त होगी। दिन उत्साह व प्रसत्र्ता से व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। रोजगार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भागीदारी के कार्यों में भी लाभ होगा।

मिथुन: व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा का योग है, लाभदायक यात्रा होगी, सावधानी से वाहन चलाएँ। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। घर में शांति व प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणाम व अवसर मिलेंगे।

कर्क: चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें अन्यथा भविष्य में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मित्रों का सह योग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

सिंह: किसी प्रकार से किसी से कोई बहुमुल्य वस्तु उपहार या भेंट में मिलेगी जो यादगार रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। मानसिक रूप से स्वयं को अस्थिर महसूस करेंगे, अंजाना भय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

11 साल की पूजा और ‘मुनकी’ की भावुक कहानी — चार महीने तक हिरण के बच्चे को मां की तरह पाला

कन्या: काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभहोगा। व्यापार बढेगा। मन में अशांति रहेगी।

तुला: थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम दिला सकती है, सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। जोवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: कोई दुखद समाचार आपको अशांत कर सकता है, मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर लापरवाही से हानि में बदल सकते है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा गंभीर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। धन की आवक बनी रहेगी।

धनु: आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च अधिक होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शाति रहेगी। संतुलित व्यवहार से दुश्मन को भी दोस्त बना लेंगे।

मकर: मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है। लिखापढी में सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में परेशानी उठानी पड़ेगी। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। यात्रा योग है।

कुंभ: व्यापार में उतार चढाव होने से मन अशांत रहेगा। आप के नए स्त्रीत बनेंगे, लेकिन आय व्यय बराबर बना रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों पर अधिक विश्वास ना करें। शेयर बाजार में सोच सम्झ कर निवेश करें। विद्यार्थी वर्ग में आलस्य रहेगा।

मीन: आफिस की राजनीति से दूर रहना श्रेयकर होगा अन्यथा छवि पर दाग लगने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन खराब है, अधिक कार्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय व्यय बराबर रहेगी। उधार व्यवहार से बचें।

निघासन खीरी:- क्षेत्र में रही छठ पूजा की रौनक वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही सतर्क।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment