आज का राशिफल
मेष: दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में बडा लाभहोने की संभावना। कुबुद्धि आप पर हावी हो सकती है, सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच समझकर निर्णय लें। भूमि भवन खरीदने की योजना बन सकती है। रोजगार में सफल रहेंगे, कार्य के प्रति उत्साही रहेंगे।
वृष: सरकारी कामकाज में अनुकुलता रहेगी। आंखों का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जोखिम ना उठाएँ। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थों का व्यवहार आपके प्रति सुधरेगा।
मिथुन: अनहोनी की आशंका। न्यायिक, व सरकारी मामलों में अनुकू लता रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख आएगा। जीवनसाथी को भेंट या उपहार दें। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के उपयोग में सावधानी रखें। अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कर्क: सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान सम्मान बढेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजनाएं बनेंगी। उत्साह से कार्य करें। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। कोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव रहेगा। कोई दुखद समाचार मिलने से मन अशांत होगा।
सिंह: भम्रण की योजना बन सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश जाने की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आपके व्यवहार से नए प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे। अधिकारी वर्ग भी आपके पक्ष में रहेगा। पुराने मित्रों से धन लाभ होगा।
कन्या: कार्यक्षेत्र में’ मानसिक तनाव रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। निवेश में आर्थिक लाभ होगा। किसी बात को लेकर परिवार के व्यवहार में कटुता आ सकती है। आज आपके चारों और का वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है।
तुला: संपत्ति विवाद पक्ष में निर्णित होने की संभावना है। नौकरी व कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु परास्त होंगे। अधीनस्थों से व्यापार में फायदा होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार में फायदा होगा।
वृश्चिक: नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में उन्नति के लिए परिवर्तन करने होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक संपत्ति का भरपूर लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए श्रेष्ठ सममय है।
धनु: पारिवारिक विवाद सुलझेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सम्मान बढेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए विशेषज्ञ व जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।
मकर: संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। छात्रों को अवरोध का सामना करना पड सकता है। व्यापार में नई गत्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाद विवाद से बचें। राज्यपक्ष उत्तम रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। मन प्रसन्न व उत्तम रहेगा।
कुंभ: पारिवारिक व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुधरे गी। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक हो सकती है। नए खर्च सामने आएंगे, बुजूगों के सहयोग से राहत मिलेगी। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
मीन: कार्यक्षेत्र को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी। रोजगार में परिवर्तन होगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों से अनबन रहेगी। व्यापार में हानि का अंदेशा है, सावधानी बरतें। धार्मिक यात्राओं का योग है। खर्च बढ़ने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।









