रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन खीरी: नगर की बदहाल व्यवस्थाओं और बढ़ती समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईओ दिनेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि नगर की मार्केट में अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनसे लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
8 करोड़ का “विधायक” भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, रोज पीता है 10 लीटर दूध और खाता है काजू-बादाम।।
व्यापार मंडल ने ईओ से मांग की कि नगर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटवाया जाए, आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए, तथा जाम की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही नगर की नालियों की साफ-सफाई नियमित कराई जाए और चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष आनन्द चतुर्वेदी, बलदेव सिंह, हरविलास शर्मा, पवन अग्रवाल, मुन्ना यूनिक, संतोष वर्मा, विनीत सोनी, पुष्कर जायसवाल, पिंटू शर्मा, अंकित (मुन्ना पेंटर), रिज़वान आलम, राज कुमार वर्मा, गगन सिंह, चौधरी व रमेश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हैवानियत की हद: महिला के दोनों पैर काटकर लूट लिए चांदी के कड़े।



























