लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

संध्या बनी एक दिन की झंडी चौकी इंचार्ज, फरियादियों की सुनी शिकायतें।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, September 27, 2025 11:33 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी की कक्षा 8 की छात्रा संध्या को एक दिन का झंडी चौकी इंचार्ज बनाया गया। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने संध्या को काम काज का तरीका बताया। वहीं एक दिन की चौकी इंचार्ज संध्या ने लोगों की शिकायतें सुनीं। संध्या ने फरियादियों की समस्याओं को भी सुना। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने संध्या को काम काज का तरीका बताया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सौंपी कुर्सी, एक दिन की डीएम यशी रस्तोगी ने सुनीं फरियादें।।

चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। जिसके तहत जिले की मेधावी छात्राओं को बुलाकर विभिन्न पदों पर आसीन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो अभी हमारी नई युवा पीढ़ी है और स्कूली शिक्षा में अध्ययनरत है। उन्हें इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने यह भी कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। लोगो में जो लड़का और लड़की के बीच असमानता की भावना है। उसे समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा और यह बताना होगा कि बेटिया भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। उन्हें बिना भेदभाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान चौकी स्टाफ की और से कॉन्स्टेबल हरीश चंद्र, सुरेन्द्र दुबे, राहुल कुमार व आलोक कुमार मौजूद रहे।

मोदी सरकार ने 295 वस्तुओं पर घटाई जीएसटी, पूर्व गृह राज्यमंत्री टेनी ने दी जानकारी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment