लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गन्ने के बाद अब केले की खेती से टूटा किसानों का भरोसा, 3 एकड़ खड़ी केले की फसल को जोता।। VIDEO

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 23, 2025 8:58 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। यूपी का सबसे बड़ा जनपद लखीमपुर खीरी लगभग पूरी तरफ से गन्ने की खेती पर आश्रित है। यहां के किसान फसलों में सबसे पहले गन्ने की खेती को ही वरीयता देते रहे है। जिसके चलते लखीमपुर खीरी को “चीनी का कटोरा” भी कहा जाता है।

बीते कुछ सालों से गन्ना भुगतान को लेकर किसान परेशान हुआ और वह अन्य फसलों में जोर आजमाइश करने लगा, जिसमें सबसे ज्यादा केले की फसल को उगाना शुरू किया। केले की फसल ने शुरुआती सालों में किसानों को बहुत अच्छा मुनाफा दिया। जिसके चलते ज्यादातर किसानों ने गन्ने की फसल को छोड़कर केले को ही प्राथमिकता दी मगर अब किसानों के लिए केले की फसल भी सिर दर्द हो गई है। दरअसल जिस भाव को देखते हुए किसानों ने केले की फसल को लगाया था वह इस वर्ष इतना गिर गया कि किसानों के माथे पर चिंता की सिमटन साफ तौर पर देखी जा सकती है।

प्रदेश सरकार अलर्ट: बारिश से प्रभावित गन्ना फसल पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर, एडवाइजरी जल्द

तहसील निघासन क्षेत्र के ओरीपुरवा गांव निवासी किसान गोवर्धन वर्मा के पास लगभग दस एकड़ जमीन है। जिसमें 9 एकड़ में केले की फसल व एक एकड़ में धान की फसल लगाई थी। मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष केले की फसल का रेट लगभग दो हजार रुपए प्रति कुंतल के आसपास रहा था मगर इस वर्ष केले का रेट गिरकर सात सौ के आसपास रह गया। जिसके चलते किसान गोवर्धन वर्मा ने अपने गांव के समीप लगी तीन एकड़ केले की फसल को जोत दिया। उन्होंने बताया कि केले की फसल का वाजिब दाम न मिल पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

यूपी में मौसम विभाग का अलर्ट अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment