लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

हार से मिली सीख, संघर्ष से मिली जीत: बांदा के अभिमन्यु त्रिपाठी बने पीपीएस अधिकारी!!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, August 23, 2025 8:49 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखनऊ। दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण हैं बांदा जनपद निवासी अभिमन्यु त्रिपाठी। यूपी पीसीएस-2023 परीक्षा में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वीं रैंक हासिल की है।

अभिमन्यु त्रिपाठी, pipies
अभिमन्यु त्रिपाठी, पीपीएस

अभिमन्यु त्रिपाठी के पिता एक वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले अभिमन्यु ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डबल एमए और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। नौकरी से पहले वे कोचिंग क्लासेस भी चलाते थे।
उनकी बड़ी बहन बनारस कोर्ट में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहनें अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। अभिमन्यु ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने पहली बार यूपी पीसीएस का इंटरव्यू दिया था, लेकिन चयन नहीं हो सका। उस समय वे काफी निराश हुए, मगर हार मानने के बजाय और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता की नई इबारत लिखी और पीपीएस के रूप में चयनित होकर अपने परिवार व जनपद का नाम रोशन किया।

70 एनकाउंटर और सैकड़ों बदमाश सलाखों के पीछे… ये है रिटायर्ड आईजी राजेश पांडेय की कहानी!!

उनकी सफलता से परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिमन्यु का कहना है कि “असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर और मजबूत बनना चाहिए। निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।”
पीपीएस में चयन के बाद अभिमन्यु को यूपी के सबसे बड़े जनपद लखीमपुर खीरी में तैनाती दी गई। जिसके बाद खीरी एसपी संकल्प शर्मा ने निघासन थाने में प्रशिक्षु सीओ के रूप में ट्रेनिंग हेतु भेजा है। सरल स्वभाव के धनी अभिमन्यु त्रिपाठी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही व निर्दोषों को न्याय दिलाने में भरपूर प्रयास करेंगे।

इस आईपीएस अधिकारी से थर-थर कांपते है अपराधी, आखिर कौन है आईजी प्रवीण कुमार?

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment