लखीमपुर खीरी। थाना मझगई क्षेत्र के लोनियनपुरवा मजरा बौधिया कलां में रक्षाबंधन के दिन का हर्षोल्लास अचानक मातम में बदल गया। रविवार को यहां रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुरली वाले हौसला को फिर से कोबरा सांप ने डसा इस बार कर दी ये गलती।
सूत्रों के मुताबिक, मनोज कुमार निवासी बासबोझी, पूरनपुर (जनपद पीलीभीत) अपनी पत्नी अनार कली और बेटे छोटू के साथ रक्षाबंधन पर रिश्तेदार अश्ववनी कुमार के घर आए थे। उसी दौरान वहीं मौजूद एक अन्य रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रामगुलाम निवासी त्रिकौलिया, थाना पढ़ुआ के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस इतना बढ़ी कि दिनेश ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छोटू को गंभीर चोटें आईं और उसे सीएचसी निघासन ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं, माता अनार कली और पिता मनोज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में आरोपी दिनेश भी चोटिल हुआ है।
खेती किसानी:- किसान ने उगाया 14 फीट लंबा गन्ना उसके बाद सीढ़ी लगाकर बांधा।।
घटना की जानकारी मिलते ही मझगई थाना प्रभारी राजू राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी और पीड़ित परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और पहले से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
उत्तरप्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश की दस्तक, बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर प्रशासन!!









