दो मुहा सांप: हमने सांपों को अक्सर देखा होगा और हम यह भी जानते है कि सांपों की दुनिया में भी उनकी कई प्रजातियां होती है। जिसमें कुछ जहरीले तो कुछ बिना जहर वाले सांप भी होते है मगर आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताएंगे जिसके लिए लोगों के दिलों में मनगढ़ंत बातें बताई गई है। हम बात कर रहे है दो मुंह वाले सांप की जो हमेशा से चर्चे में रहता है।
अजगर की पेड़ पर चढ़ने की स्पीड देख आप चौंक जाएंगे, देखें पूरा वीडियो
इस सांप का असली नाम रेड सैंड बोआ है जो सांपों की दुनिया का सबसे सीधा सांप है यह लोगों को इतनी आसानी से नहीं काटता है। यह अक्सर बरसात के दिनों में हमारे घरों में घुस जाता है और घर में रखे अनाज को खाता है। यह सांप बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता है। कुछ लोग जो इसके बारे में नहीं जानते वो लोग इसे जहरीला बताते है। इस सांप को लेकर काफी समय से भ्रामक बातें निकल कर आती है कि इस सांप के दो मुंह होते है और इसका दूसरा मुंह दीपावली के दिन खुलता है बल्कि ये सब बिल्कुल भी सत्य नहीं है दरअसल उस सांप का पांच वाला सिरा भी बिल्कुल सिर के जैसा प्रतीत होता है इस वजह से लोग इसकी पूँछ को भी सिर समझ लेते है मगर ये बिल्कुल सरासर गलत है। इस सांप का एक ही मुंह होता है और इसमें बिल्कुल भी जहर नहीं पाया जाता है।
कभी टूटी साइकिल तक नसीब नहीं थी और आज हेलीकॉप्टर से चलता हूं:- बृजभूषण शरण सिंह
यह सांप भारत में विलुप्तता की कगार पर है इसका मुख्य कारण यह है कि लोग इसको लेकर लोगों के दिलों में एक अफवाह फैलाई गई है कि इस सांप के माध्यम तांत्रिक क्रिया कर इंसान अमीर बन जाता है जिसके बाद इस सांप की बड़ी मात्रा में तस्करी की जाने लगी और हम लोग समय समय पर देखते भी होंगे कई तस्कर इस दो मुंह वाले सांप के साथ पकड़े भी जाते है। इसलिए भ्रामक बातों से बचे और जीव जंतुओं की रक्षा करें क्योंकि ये जीव जंतु ही धरती माता का असली गहना है इनके बिना धरती माता का श्रृंगार अधूरा है। जब कभी आपको ऐसा सांप दिखाई दें बिल्कुल न घबराएं और वनविभाग को सूचना देकर सांप का रेस्क्यू करवाएं।
मात्र ₹9999 में Motorola का यह फोन मचा रहा धमाल, प्रीमियम लुक व शानदार फीचर्स।









