रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। योगी सरकार ने केंद्र सरकार से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को 1 साल का सेवा विस्तार देने की औपचारिक रूप से सिफारिश की है। ज्ञात हो कि मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह इसी 31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं। जिसके चलते राज्य सरकार उनके 1 साल के सेवा विस्तार को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इस पत्र में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सराहनीय कार्यों को भी दर्शाया गया है।
मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृति के बाद कौन होगा यूपी का मुख्य सचिव?
मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृति के बाद यूपी के नए मुख्य सचिव को चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बात करें संभावित नामों की तो उसमें सबसे पहला नाम एसपी गोयल का आता है जो सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते है।
उसके बाद वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार जो आईएएस अधिकारीयों में सबसे वरिष्ठ है जिसके चलते वरिष्ठता के आधार पर इन्हें भी मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।
वहीं तीसरे नंबर पर देवेश चतुर्वेदी का नाम भी लिस्ट में शामिल है जो वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्र से सेवा विस्तार को मंजूरी मिलती है या फिर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलता है।









