लखनऊ। यूपी में चुनावी विरासत को सजाने में जुटी विपक्षी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। अन्य जातियों के साथ ब्राह्मण समाज को भी हथियाने में जुटी पार्टियों के लिए भाजपा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ब्राह्मणों वोटों को उधर उधर के बजाय अपने पाले में रखने के लिए लगा दिया है।
फोटो दोबारा लेना भारी पड़ गया–सीमेंट डालते वक्त डॉक्टर गिरे गड्ढे में, देखें पूरा वीडियो !!
जिसके चलते मंगलवार को राजधानी स्थित उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए महासभा, परशुराम सेना और महिला ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उपमुख्यमंत्री को महासभा का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया।
कावड़ नहीं, ज्ञान का दीप जलाओ, कविता पढ़ने पर शिक्षक पर मुकदमा दर्ज, देखें पूरा वीडियो।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज को दिशा दी है। सरकार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यदि किसी को कोई भी समस्या हो, तो मैं हर समय मदद के लिए उपलब्ध हूं।”
इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. केसी पांडेय ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें उठाईं—ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, सवर्ण आयोग की स्थापना और परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश की घोषणा। डॉ. पांडेय का राजनीतिक अनुभव भी उल्लेखनीय रहा है, वे दो दशक से अधिक समय तक समाजवादी पार्टी में रहे और वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
पत्थरों की थाप से पॉपुलर हुए राजू, अब अंजलि अरोड़ा के साथ म्यूजिक वीडियो में आए नजर, देखें वीडियो।।
सभा में समाज के उत्थान और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि जल्द ही जिला और ब्लॉक स्तर पर महासभा की इकाइयों को सक्रिय किया जाएगा।
पेड़ या अजूबा? छूते ही कांप उठता है कतर्नियाघाट का ‘गुदगुदी पेड़, देखें वायरल वीडियो।। VIDEO









