लखीमपुर खीरी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में लखनऊ रेंज के आईजी एस. किरण ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसपी खीरी ख्याति गर्ग के साथ लखीमपुर शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ाई जा रही है।
आईजी, डीएम और एसपी की संयुक्त पैदल गश्त से स्पष्ट है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस की निगरानी और सतर्कता के बीच शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

















