लखीमपुर खीरी: भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर मैगलगंज कस्बे के एक होनहार युवा चित्रकार अंशुल ने अपनी अनोखी कला का प्रदर्शन करते हुए तरबूज पर बाबा साहब की आकर्षक प्रतिमा उकेर दी। उनकी इस रचनात्मक कलाकृति ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और हर कोई उनकी प्रतिभा की सराहना करता नजर आया।
अंशुल ने बेहद बारीकी और धैर्य के साथ तरबूज की सतह पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर का चेहरा उकेरा, जिसमें उनकी पहचान से जुड़ी विशेषताएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद इस तरह की कलाकारी प्रस्तुत करना अंशुल की मेहनत और कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशुल की यह कला न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का संदेश भी देती है। अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस तरह की रचनात्मक प्रस्तुति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
ज्ञात हो कि हर वर्ष अम्बेडकर जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन अंशुल की यह अनूठी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
तरबूज पर उभरी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवंत छवि, युवा चित्रकार ने बटोरी वाहवाही।।





























