लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023:- किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, 19 प्रस्ताव मंजूर।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 18, 2025 1:22 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट कानपुर की निदेशिका डॉ. सीमा परोहा ने गुड़ आधारित उत्पादों पर प्रस्तुति दी और बताया कि अगले तीन माह में 100 नए उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समिति ने 77 राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों के उच्चीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिनसे हर वर्ष लगभग 1000 छात्रों को डिग्री व प्रमाणपत्र उपलब्ध होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों के कप्तान बदले।।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि कच्चे माल की उपलब्धता स्थानीय कृषकों व एफपीओ के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो। वाराणसी के निवेशक भरत केजरीवाल ने दुबई से वर्चुअल भागीदारी करते हुए 1 लाख क्विंटल बिस्कुट निर्यात का ऑर्डर मिलने की जानकारी दी। वहीं रायबरेली के उद्यमी प्रभात कुमार सिंह के पुत्र के सॉस-जैम व आचार उत्पादन इकाई प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला।

लखनऊ मण्डल के कमिश्नर रहे पूर्व आईएएस सौरभ चंद्रा का निधन।।

इसके अलावा 100 से अधिक उद्यमियों ने 75 किलोवाट सौर संयंत्र लगाकर करीब 5 करोड़ रुपये की बिजली बचत की। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी और लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मण्डी शुल्क, स्टैम्प ड्यूटी प्रतिपूर्ति तथा फायर व प्रदूषण प्रमाणपत्र संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी सहमति बनी।

यूपी के इन जिलों में तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment