लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी का गौरव: निशानेबाज़ी में चैंपियन, राजनीति में विश्वास का प्रतीक!!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, August 14, 2025 8:44 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। वो कहते है कि हर किस्से की शुरुआत सुनी अनसुनी कहानियों से होती है कानों में पड़े दिल को छूते अल्फाजों से होती है। सुनी तो मैने भी थी एक ऐसे शख्स की कहानी जिसने अपनी मेहनत व लगन के बल पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसका लोग ख्वाब देखते है।
हम बात कर रहे है अपने निशाने से जनपद लखीमपुर खीरी का नाम रोशन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता जी.एस सिंह की जो खेल, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में एक सशक्त पहचान रखते है। अपने बेहतरीन निशानेबाज़ी कौशल से उन्होंने न केवल लखीमपुर खीरी बल्कि उत्तर प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। जीएस सिंह उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भी है जिसके चलते वो निशानेबाज़ी को नई दिशा देने में सक्रिय हैं और अनेक युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।

इस आईपीएस अधिकारी से थर-थर कांपते है अपराधी, आखिर कौन है आईजी प्रवीण कुमार?

जी.एस सिंह ने खेल के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2017 में वे निघासन विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे, जहां उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशील छवि ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। चुनाव से पूर्व वे सरकारी नौकरी में AE थे और जब तक नौकरी की तब तक जेई संघ के जिलाध्यक्ष रहते हुए कर्मचारियों के हितों की आवाज़ बुलंद करते रहे।
चुनाव के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और तब से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटे हैं। उनकी कार्यशैली, मिलनसार स्वभाव और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें निघासन व धौरहरा विधानसभा क्षेत्रों में खासा लोकप्रिय बना दिया है। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान और सामाजिक सरोकारों के कारण जिले में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। स्थानीय लोग उन्हें न केवल एक सफल खिलाड़ी के रूप में बल्कि एक समर्पित जनसेवक के तौर पर भी देखते हैं।

Samsung Galaxy के इस टैबलेट में दिए गए लाज़वाब फिचर्स और प्रीमियम लुक लोगों को कर रहा आकर्षित।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment