आज का राशिफल(31/08/2024):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

---Advertisement---

मेष: संयत रहें, व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाम में वृद्धि भी होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृष: आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे।

मिथुन: वाणी में मधुरता तो रहेगी। परंतु संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला: मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनुः मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मकर: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन: मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाम के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment