लखीमपुर खीरी:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी खीरी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,” आज दुनिया में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया के देश सुनते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां भारत को पहले कोई पूछता नहीं था आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहुत मजबूती के साथ लाकर खड़ा कर दिया है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की बात सुनी जाती है।”
रक्षा मंत्री के निशाने पर कांग्रेस और सपा रही। उन्होंने कहा,” सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब श्रीराम कुटिया से निकलकर महल में पहुंच चुके हैं। देश में रामराज्य की शुरुआत हो गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाता है कुछ लोग राशन खाते है तो कुछ लोग बेचते है।
सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे:- राजनाथ सिंह
By दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक
Published on: