---Advertisement---

आज का राशिफल(11/07/2024):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

---Advertisement---

मेष: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार में आय वृद्धि हो सकती है। यात्रा लाभप्रद होगी।

वृष: मन अशांत रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय वृद्धि होगी।

मिथुन: आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी से कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क: मन परेशान हो सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है।

सिंह: मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

कन्या: मन अर्थात रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग।

तुला: आत्मसंयत रहें। धैर्य बनाएं रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाम के मौके मिलेंगे।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

धनु: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय।

मकर: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाम के अवसर भी मिलेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। परंतु फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खचों में वृद्धि होगी।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV